फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rope-way project will land on tender will open today in Varanasi

वाराणसी: आसमान में सफर के लिए धरातल पर उतरेगा रोप-वे प्रोजेक्ट, आज खुलेगी निविदा

Wed, 17 Nov 2021 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Nov 2021 01:21 PM IST
सार

रोप-वे के निर्माण के लिए आज निविदा खुलेगी, फर्म चयन के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। विकास प्राधिकरण की ओर से जारी टेंडर में 17 नवंबर से आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Rope-way project will land on tender will open today in Varanasi
वाराणसी में रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आसमान में सफर के लिए विकास प्राधिकरण रोप-वेपरियोजना को धरातल पर उतारने में जुट गया है। कैंट से गिरिजाघर चौराहे तक करीब पांच किलोमीटर लंबे रोप-वेनिर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। विकास प्राधिकरण की ओर से जारी टेंडर में 17 नवंबर से आवेदन किया जा सकता है। निविदा खुलने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और 11 दिसंबर तक बीड सबमिशन से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन


रोप-वे बनने के बाद सैलानी कैंट रेलवे स्टेशन से गिरिजाघर तक सफर कर सकेंगे। करीब 424 करोड़ की इस परियोजना के तहत पांच किलोमीटर लंबा रोप-वे तैयार होगा। कैंट, साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा के बाद गिरिजाघर स्टेशन बनेगा। योजना के तहत 80 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार का और 20 फीसदी राज्य सरकार का होगा।
विज्ञापन


इसमें 23 नवंबर को प्री बीड मीटिंग विकास प्राधिकरण कार्यालय में होगी और निविदा तय होने के बाद 630 दिन में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां बता दें कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कैंट से गिरिजाघर के बीच की दूरी करीब 15 मिनट में तय होगी। शहर के बीच धरातल से करीब 45 मीटर की ऊंचाई पर चलने वाली ट्रॉली कार में एक साथ आठ हजार लोग सफर कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैपकास पर लगा था ढिलाई का आरोप
डीपीआर बनाने वाली संस्था वैपकॉस पर वाराणसी विकास प्राधिकरण से एग्रीमेंट करने में ढिलाई का भी आरोप लगा था। अक्टूबर के पहले ही सप्ताह में एग्रीमेंट फाइनल करने की टाइमलाइन तय हुई थी, लेकिन वैपकॉस ने ढिलाई की। वैपकॉस के मुख्य अभियंता दीपक लखनपाल को वीडीए की ओर से चेतावनी पत्र भी भेजा गया था।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि रोप-वेकी निविदा विकास प्राधिकरण की ओर से जारी कर दी गई है। इस परियोजना के निर्माण के बाद सैलानी आसानी से गंगा घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे। निविदा प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

छह नक्शों पर वीडीए की मुहर
वीडीए की ओर से लगाए गए कैंप में मंगलवार को छह नक्शे पास हुए, जिनसे 20 लाख एक हजार का राजस्व वीडीए को मिला। 55 लोग कैंप में पहुंचे, जहां, 288 नोटिसों पर सुनवाई हुई। मौके पर ही 9.62 लाख जमा कराया गया।

वीडीए की संशोधित महायोजना का लखनऊ में प्रजेंटेशन
वीडीए की संशोधित महायोजना 2031 पर मंगलवार को लखनऊ में प्रजेंटेशन हुआ। आवास विभाग के सचिव के समक्ष टाउन प्लानर मनोज कुमार और संयुक्त सचिव परमानंद यादव ने प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान जहां, जहां भी बड़े रूप में मास्टर प्लान में बदलाव हुआ है, इसको बारीकी से सचिव के अलावा कमेटी के नामित सदस्यों ने देखा और संशोधन से संबंधित सवाल भी पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed