फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   root diversion

कल रूट डायवर्जन देखकर निकलिए

Mon, 11 Nov 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
root diversion
देव दीपावली पर शहर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन तय कर दिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से रात बारह बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। गंगा घाटों विशेषकर दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट, केदारघाट, सिंधिया घाट, राजघाट व पंचगंगा घाट आदि पर अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

चंदौली, रामनगर से पड़ाव होकर राजघाट पुल से आने वाले वाहनों की पार्किंग राजघाट पुलिस पिकेट से बसंता डिग्री कॉलेज ग्राउंड में की जाएगी।
गोलगड्डा, कज्जाकपुरा, भदऊ चुंगी की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग भदऊ रेलवे कॉलोनी के खाली स्थान, कज्जाकपुरा के पास स्थित अस्पताल परिसर और नेशनल इंटर कॉलेज आदमपुर के ग्राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज, मच्छोदरी से होकर भैंसासुर घाट की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग मच्छोदरी पार्क में होगी।
लहुराबीर से मैदागिन होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को टाउन हाल परिसर में खड़ा कराया जाएगा।
लहुराबीर से बेनिया होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहन बेनियाबाग पार्क, क्वींस कॉलेज मैदान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहुराबीर से गोदौलिया की तरफ जाने वाले प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के वाहनों को सनातन धर्म इंटर कॉलेज के ग्राउंड में खड़ा कराया जाएगा।
गुरुबाग से लक्सा होकर रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किगिं मजदा सिनेमा ग्राउंड, ईश्वर टावर का बेसमेंट, पीडीआर माल का बेसमेंट और जयनारायण इंटर कॉलेज के मैदान में होगी।
कमच्छा से भेलूपुर होते हुए अस्सी घाट की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किगिं बाबा कीनाराम मंदिर के सामने से लेकर आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर के ग्राउंड में कराई जाएगी।

बीएचयू मालवीय गेट की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग अस्सी तिराहा से आगे काली मंदिर से दुर्गाकुंड रोड पर होगी।
अस्थाई पार्किगिं की व्यवस्था चौकाघाट से अंधरापुल के बांया मध्य लेन पर, लकड़मंडी से गोलगड्डा सड़क के किनारे भदऊचुंगी से कज्जाकपुरा तक सड़क के किनारे, अमर उजाला कार्यालय से संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय (वीसी रोड) सड़क किनारे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed