फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roof of house collapsed in varanasi crisis of covering head in front of victim family

बनारस में मकान की छत ढही: पीड़ित परिवार के सामने सिर ढकने का संकट, हादसे के दूसरे दिन लोग रहे गमगीन

Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
सार

वाराणसी के जंगमबाड़ी इलाके में गुरुवार रात तेज धमाके के साथ एक मकान की छत ढह गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार  मणिकर्णिका घाट पर किया गया। 

विज्ञापन
roof of house collapsed in varanasi crisis of covering head in front of victim family
जंगमबाड़ी मोहल्ले में तेज धमाके के साथ गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जंगमबाड़ी में मकान ढहने की घटना के बाद शुक्रवार की सुबह एलपीजी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सिलिंडर फटने की घटना से अधिकारियों ने इन्कार किया। आसपास के लोगों और ट्रॉली मैन से बातचीत कर जानकारियां ली। जमींदोज हो चुके मकान को लेकर राजेंद्र वर्मा और दीपक वर्मा के परिजनों के सामने अब सिर ढकने का संकट है।

विज्ञापन


मलबे में दबकर दम तोड़ने वाली बेबी वर्मा (45) का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मोहल्ले में दूसरे दिन भी लोग गमगीन रहे। दशाश्वेध थाना प्रभारी के अनुसार हादसे की रिपोर्ट बनाकर वीडीए और नगर निगम को भेजा गया है।

विज्ञापन

पिता को देख फफक पड़ी जयपुर से आई बेटी

गुरुवार की रात सवा आठ बजे मकान की छत ढहने की घटना की जानकारी पाकर जयपुर में रहने वाली बेटी हेमा भी सुबह पहुंची। पिता, भाई और बहनों को देख वह फफक पड़ी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार छत ढह जाने से परिजनों के समक्ष रहने की दिक्कतें होंगी। क्योंकि मकान पूरी तरह से गिर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

roof of house collapsed in varanasi crisis of covering head in front of victim family
मकान की छत ढहने की घटना की जांच को पहुंची एलपीजी अधिकारियों की टीम - फोटो : अमर उजाला

इस ठंड के मौसम में परिजन कैसे और कहां रहेंगे। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अजय मिश्रा दोपहर के समय पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

नगर निगम को भेजी गई रिपोर्ट

थाने स्तर से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद शनिवार की सुबह नगर निगम टीम के पहुंचने की संभावना है। वीवीआईपी दौरे को लेकर नगर निगम की टीम शुक्रवार को पहुंच नहीं सकी। हालांकि गलियों से मलबे को हटवाया गया। दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मकान ढहने की रिपोर्ट नगर निगम को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed