फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways RM office Babu suspended accused of taking bribe in Varanasi

Varanasi News: रिश्वत लेने का आरोपी रोडवेज आरएम कार्यालय का बाबू निलंबित, कोर्ट ने भेजा जेल

Sat, 24 Aug 2024 12:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 24 Aug 2024 12:04 PM IST
सार

एंटी करप्शन वाराणसी यूनिट की टीम द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरएम कार्यालय के बाबू को कोर्ट ने जेल भेज दिया। आरोपी बाबू को निलंबित भी कर दिया गया। 

विज्ञापन
Roadways RM office Babu suspended accused of taking bribe in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

संविदा चालक से नियुक्ति के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेने में गिरफ्तार रोडवेज आरएम कार्यालय के बाबू रियाजुद्दीन को विभाग ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। बाबू को कोर्ट ने जेल भेज दिया। उधर, आरएम गौरव वर्मा के खिलाफ सिगरा थाने में दर्ज मुकदमा के बाद से पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को आरएम कार्यालय दिन भर बंद रहा।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के अनुसार रियाजुद्दीन ने विभाग के एक बड़े अधिकारी और अन्य दो कर्मियों पर वसूली कराने का आरोप लगाया है। उन कर्मियों से भी जल्द पूछताछ होगी। मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के अहुंगी कला निवासी संविदा चालक रमेश कुमार सिंह की शिकायत पर गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन वाराणसी यूनिट की टीम ने आरएम कार्यालय से लेखा विभाग के कनिष्ठ लिपिक रियाजुद्दीन को 50 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के फरसातार गांव निवासी रियाजुद्दीन पर आरोप है कि उसने संविदा चालक से नियुक्ति के नाम पर 50 हजार मांगे थे।

विज्ञापन

पानी सिर के ऊपर से बह रहा...

निगम में संविदा चालकों व परिचालकों को निलंबित करने और फिर उन्हें बहाल कराए जाने का खेल बहुत पुराना है। पुराने कर्मचारी बताते हैं कि इस समय अति हो गई है। छोटे-छोटे काम के लिए भी पैसे की मांग होती है। पानी सिर के ऊपर गया तभी मामला एंटी करप्शन तक पहुंचा। नए अधिकारी और नए बाबूओं ने हाथ में कमान आते ही रोडवेज को आरटीओ समझ लिया है। शासन स्तर से यहां के अधिकारियों और उनके बाबूओं की जांच करानी चाहिए।

एक अधिकारी के वाहन चालक पर भी आरोप
रोडवेज में एक अधिकारी का वाहन चालक भी संविदा के चालकों, परिचालकों के अलावा डग्गामार वाहनों के चालकों से पैसे वसूलता है। रात और सुबह के समय डग्गामार वाहन चालक रोडवेज परिक्षेत्र से सवारियां बैठाते हैं। इसके एवज में बड़े अधिकारी का वाहन चालक ही पैसा वसूलता है। एंटी करप्शन टीम की जांच में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed