{"_id":"5f778a528ebc3e9bf96c4bf2","slug":"roadways-city-news-vns5506722128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के पास शुरू हुई फिर से डग्गेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के पास शुरू हुई फिर से डग्गेमारी
विज्ञापन
जिला प्रशासन की लाख कवायद के बावजूद डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं थम रहा है। एक बार फिर से डग्गामार वाहनों का संचालन कैंट रोडवेज के पीछे बंद पड़े पेट्रोल पंप से शुरू हो गया है। वहीं सुबह के समय कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से बसों का संचालन हो रहा है। वाराणसी-आजमगढ़, वाराणसी-जौनपुर, वाराणसी-प्रयागराज रूट पर छोटे-बड़े वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। पुलिस, आरटीओ, यातायात पुलिस के आंख मूंदने से अवैध परमिट वाले वाहनों का संचालन हो रहा है।
पिछले दिनों कैंट स्टेशन व रोडवेज बस स्टेशन के पास यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की थी। अभियान को पखवारा भी नहीं बीता कि डग्गामार वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। शुक्रवार को रोडवेज के सामने आधा दर्जन बसें और क्रूजर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाया जाता रहा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पुलिस चाह जाए तो एक भी वाहनों का संचालन नहीं हो सके। रोडवेज पुलिस चौकी के सामने से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। फ्लाईओवर के नीचे प्रयागराज और इधर आजमगढ़, जौनपुर जाने के लिए वाहनों का अवैध स्टैंड बन गया है।
कर्मचारियों को मिल रही धमकी
अवैध वाहनों द्वारा रोडवेज परिसर के पास से यात्रियों को बैठाने का विरोध करने पर परिवहन निगम के कर्मचारियों को डग्गामार वाहन संचालकों द्वारा धमकाया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार कर्मियों ने उच्चाधिकारियों से की है।