फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roadways

काशी से अजमेर के बीच चलेगी रोडवेज की बस

Mon, 14 Sep 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
roadways
वाराणसी। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही काशी से पुष्कर, अजमेर के बीच रोडवेज बस सेवा का लाभ यात्री उठा सकेंगे। इस रूट पर मथुरा और उज्जैन को भी जोड़ने पर मंथन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसकी तैयारियां मुख्यालय स्तर से चल रही हैं। बस संचालन को लेकर राजस्थान रोडवेज और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधकों के बीच वार्ता चल रही है। रूट और नक्शा भी लगभग तैयार कर लिया गया है। बस में दो चालक सवार रहेंगे
विज्ञापन

तीन साल पूर्व 9 मई 2017 को वाराणसी परिक्षेत्र ने काशी-अजमेर बस संचालन के लिए मुख्यालय को तीन वातानुकूलित बसों का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। हालांकि उस समय मौखिक सहमति तो अधिकारियों में बन गई थी लेकिन परमिट नहीं मिलने की वजह से यह प्रस्ताव परवान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

पर्यटन पर होगा जोर
उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन विकास को लेकर पिछले 3 से 4 वर्षो में पर्यटक स्थल व तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए काफी प्रयास किया है। इसमें वाराणसी से काठमांडू के बीच वातानुकूलित बस सेवा, सारनाथ से गया कि बीच साधारण बस सेवा, आगरा, मथुरा के लिए भी बसें चलाई गईं। हालांकि कोरोना काल में काठमांडू की बस सेवा बंद चल रही है तो वहीं सारनाथ से गया के बीच परमिट समाप्त होने के कारण पिछले दो साल से यह सेवा बंद हो गई है। आगरा, मथुरा के लिए वातानुकूलित बस सेवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से अभी इस तरह का कोई आदेश नहीं आया है। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। -एसके राय, आरएम, वाराणसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed