फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways bus station

रोडवेज के जरिए अपने पैरों पर खड़ा हो सकेंगे दिव्यांग

Wed, 16 Sep 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus station
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की पहल से दिव्यांगजन अब अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। रोडवेज बस स्टेशनों पर दिव्यांगों को दुकान या कैंटीन का आवंटन किया जाएगा। इससे वह अपनी जीविका चला सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में मजिस्ट्रेट, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक की गठित एक टीम दिव्यांगजनों की स्क्रिनिंग करके उन्हें दुकान आवंटित करेगी। यह सिस्टम पूरे सूबे के रोडवेज बस स्टेशनों पर लागू कराने के लिए सामाजिक संस्था उम्मीद ने रोडवेज मुख्यालय स्थित एमडी डॉ राजशेखर से मुलाकात करके योजना तैयार की है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नए साल से पहले दिव्यांगों को दुकानें आवंटित होना शुरू हो जाएगी। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो में इसे लागू कराने की तैयारी है। फिलहाल शुरुआत वाराणसी के कैंट रोडवेज बस स्टेशन से होनी है। चयन समिति यह देखेगी कि दिव्यांग किस तरह की दुकान का संचालन कर पाएगा, कोई समस्या और परेशानी तो नहीं आएगी। दुकान आवंटित होने पर यह दिव्यांग पर निर्भर रहेगा कि वह क्या खरीद बिक्री करेगा। प्रतिबंध के बाहर सभी तरह के सामानों की दुकान खोलने की छूट रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को ही दुकान का आवंटन किया जाएगा। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू होगी। स्टेशन परिसर में सिर्फ एक दुकान ही आवंटित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed