फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways bus killed man ob Azamgarh-Varanasi road

यूपी: आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर कोहरे में बेकाबू हुई रोडवेज, हादसे में हलवाई की मौत, तीन गंभीर

Sat, 05 Dec 2020 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus killed man ob Azamgarh-Varanasi road
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के कर्रा कॉलेज डाकघर के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से हलवाई की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत उसके तीन सहयोगी घायल हो गए।

विज्ञापन

तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



चंदवक थाना क्षेत्र के बिहद्दर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव(45) हलवाई का काम करते हैं। आजमगढ़ के पल्हना में एक शादी समारोह में भोजन बनाकर शनिवार की सुबह अन्य सहयोगियों के साथ टेंपो में सवार होकर कर्रा पहुंचे। यहां पीजी कॉलेज स्थित डाकघर के पास टेंपो रोककर वह बाहर उतरे। अन्य साथियों को वाराणसी जाने के लिए रोडवेज बस रोकवाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच तेज रफ्तार में आजमगढ़ की ओर से आ रही बस घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर ओमप्रकाश को चपेट में लेते हुए टेंपो में टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो सवार काशी यादव(40), दिलीप यादव(35) निवासी बिहद्दर व गीता प्रजापति(45) निवासी नरायनपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी डोभी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दिलीप को जिला अस्पताल और काशी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed