{"_id":"5fdf6eaf8ebc3e3d4661488c","slug":"roadways-bus-crushed-old-time-bonfire-by-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे अलाव ताप रही वृद्धा को रोडवेज बस ने कुचला, यूपी के जौनपुर में हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे अलाव ताप रही वृद्धा को रोडवेज बस ने कुचला, यूपी के जौनपुर में हुआ हादसा
Sun, 20 Dec 2020 09:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में रविवार की देर शाम आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को सड़क से किनारे कराया। करीब आधे घंटे आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
मऊ डिपो की रोडवेज बस रविवार की शाम सवारी लेकर जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। बंजारेपुर के पास अनियंत्रित हुई बस ने सड़क किनारे बैठकर अलाव ताप रही चंपा देवी (65) को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही चंपा देवी की मौत हो गई। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ का लाभ पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर बस खड़ा होने से आवागमन बाधित हो गया। बाद में जेसीबी की मदद से बस को किनारे किया गया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन