फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways became a support amid waiting in trains, 137 buses are running for Purvanchal

Varanasi News: ट्रेनों में वेटिंग के बीच रोडवेज बनी सहारा, पूर्वांचल के लिए चल रहीं 137 बसें

Tue, 03 Mar 2026 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways became a support amid waiting in trains, 137 buses are running for Purvanchal
होली पर रोडवेज बसों में बैठ कर अपने घर जाते लोग , अमर उजाला
विज्ञापन


होली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति को देख रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली-एनसीआर से पूर्वांचल लौटने वाले लाखों प्रवासियों के लिए विभाग की ओर से 137 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। दिल्ली से वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। पहले से चल रही 233 बसों के साथ अतिरिक्त बसें जुड़ जाने से यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज ने मुख्य रूप से उन जिलों को फोकस किया है जहां यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। इनमें वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, जौनपुर, भदोही और चंदौली में सबसे अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वाराणसी से लखनऊ, शक्तिनगर, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे आंतरिक मार्गों पर भी फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को सहूलियत हो रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, वाराणसी कैंट और चौकाघाट जैसे बड़े बस अड्डों पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। दलालों पर लगाम कसने के लिए सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। लंबी दूरी की सभी बसों की फिटनेस जांच पूरी हो चुकी है। चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित अंतराल पर विश्राम लें ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।

यात्रियों की संख्या को देख बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। प्राथमिकता है कि होली पर घर जाने वाला कोई भी यात्री बस अड्डे पर परेशान न हो। - परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed