फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident on Varanasi Prayagraj highway three Kawaris killed after two bikes collided

रफ्तार का कहर: खून से रंगा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवरियों की मौत, दो घायल

Mon, 01 Aug 2022 06:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

सावन माह में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का एक लेन कांवरियों के लिए आरक्षित है। इस लेन पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवरियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident on Varanasi Prayagraj highway three Kawaris killed after two bikes collided
खजुरी ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला दो बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा खजुरी ओवरब्रिज के पहले कांवरिया लेन पर हुआ। एक बाइक पर तीन लोग प्रयागराज से जल लेकर काशी आ रहे थे।

विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार तीन कांवरिये जलाभिषेक के बाद प्रयागराज की ओर जा रहे थे। खजुरी ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार लोग करीब 15 फीट दूर तक घिसटते चले गए। दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर तीन कांवरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हाईवे पर दूर-दूर तक खून फैल गया। नजारा इतना दर्दनाक था कि लोग सहम उठे। स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को आनन-फानन अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पर एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Road accident on Varanasi Prayagraj highway three Kawaris killed after two bikes collided
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

नैनी  के सनईपुरवा निवासी विनय पटेल व महेवा नैनी निवासी अंकित व श्याम बाबू एक ही बाइक पर सवार होकर प्रयागराज से जल चढ़ाने के लिए वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम आ रहे थे। इधर काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद भदोही जिले के गुलौरी निवासी दीपक तिवारी अपने एक अन्य साथी के साथ प्रयागराज की तरफ जा रहे थे।

खजुरी ओवरब्रिज के पास दोनों की बाइक आमने-सामने भिड़ गई। घटनास्थल पर विनय पटेल व अंकित की मौत हो गई। उनके साथी श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर दीपक तिवारी घायल हो गए तो वहीं उसके साथी तेजधर तिवार निवासी गुलौरी (भदोही) की मौत हो गई। 

मुख्यमंत्री ने निधन पर जताया शोक

तीन कांवरियों की सड़क हादसे में मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से घायलों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed