फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident near Ring Road in Varanasi class 10th student dies after truck hit his scooty

वाराणसी में रिंगरोड के पास हादसा: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी के परखच्चे उड़े, 10वीं के छात्र की मौत

Mon, 14 Mar 2022 01:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 01:20 PM IST
सार

वाराणसी में रिंगरोड के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 10वीं के छात्र की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 

विज्ञापन
Road Accident near Ring Road in Varanasi class 10th student dies after truck hit his scooty
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हरीबल्लमपुर रिंग रोड के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने 10वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।  दानगंज क्षेत्र के मोहनीडीह निवासी शेखर पांडेय (16) पुत्र कृष्णानंद पाण्डेय सोमवार सुबह गोईंठहा स्थित अपने नए मकान से पैतृक आवास पर जा रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही वह रिंग रोड के पास पहुंचा, उसी दौरान आजमगढ़ के तरफ से आ रहा ट्रक हरहुआ की तरफ घूम गया। जिससे किशोर अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए वहीं शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आननफानन घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि किशोर ने अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद उसके परिवार को आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। इधर, सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में सबसे बड़ा शेखर 10वीं का छात्र था। उसके पिता प्राइवेट जॉब कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। परिवार में इस दुखद घटना के बाद मातम छा गया। पीड़ित परिवार के घर शोक जताने के लिए कई लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed