{"_id":"624419418b1d5e68f504bcfa","slug":"road-accident-in-varanasi-truck-collided-with-trolley-after-tire-burst-khalasi-died-and-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सड़क हादसा: टायर फटते ही ट्रॉली से टकराया ट्रक, खलासी की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सड़क हादसा: टायर फटते ही ट्रॉली से टकराया ट्रक, खलासी की मौत, चालक घायल
Wed, 30 Mar 2022 02:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:18 PM IST
सार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मोहन सराय के पास टायर फटने से ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
रोहनिया थाने पर रोते-बिलखते खलासी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रोहनिया क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। घायल का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा मोहनसराय के पास हुआ।
विज्ञापन
बिहार से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नजारा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल खलासी राकेश यादव (23) निवासी बलिया और चालक संजय यादव को किसी तरह से ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था राकेश
मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराया और घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने खलासी राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बलिया से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। राकेश की माता ललसा देवी और पिता रमेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। वो दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन