वाराणसी में सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, ओवरटेक की कोशिश दर्दनाक घटना
गांगकला निवासी रामबली पटेल का पुत्र सौरभ पटेल (25) दोपहर 12 बजे स्कूटी से बड़ागांव बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र के गंगाखुर्द के पास रविवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। वहीं पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। गांगकला निवासी रामबली पटेल का पुत्र सौरभ पटेल (25) दोपहर 12 बजे स्कूटी से बड़ागांव बाजार की ओर जा रहा था।
घर से एक किलो मीटर दूर जैसे ही गंगाखुर्द (बगिया) के पास पहुंचा था कि सामने जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर का पहिया सौरभ के कमर के नीचे चढ़ते हुए पार हो गया। लहूलुहान हाल में आसपास के लोगों ने सौरभ को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे के बाद ट्र्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लखनऊ में रहने वाले पिता रामबली को हादसे की सूचना दी। परिजनों के अनुसार अविवाहित सौरभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
रोहनिया क्षेत्र के खुशीपुर में शनिवार रात सड़क हादसे में घायल बाइक सवार गोविंद कुमार भारद्वाज (24) की इलाज के दौरान रविवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिसंबर में युवक की शादी थी। गोविंद बीएचयू स्थित कंस्ट्रक्शन कार्य में जुड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक थाना अंतर्गत मिल्कीचक निवासी रामजतन भारद्वाज का पुत्र गोविंद भारद्वाज रात में शहर से घर लौट रहा था। खुशीपुर गांव के पास घायलावस्था में पड़ा था। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया था।
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार हेलमेट लगाने के बावजूद गोविंद के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पिता रामजतन के अनुसार, चार दिसंबर शादी थी। बड़े अरमान थे बेटे को दूल्हा बनते देखने की, ईश्वर ने यह कैसा दिन दिखा दिया। उधर, मां संतारा देवी भी बेसुध रही।
दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल
सेवापुरी के कालिका धाम चौराहा के पास रविवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कपसेठी थाना अंतर्गत कालिका निवासी साहिल गुप्ता (20) बाइक से कालिका धाम चौराहा स्थित अपने दुकान जा रहा था। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार से भिडंत हो गई। इसमें साहिल गुप्ता घायल हो गया।