फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi over speed car hit auto diverkilled and one injured

रफ्तार का कहर: बनारस में बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, चपेट में आने से बुजुर्ग घायल

Sat, 12 Mar 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 10:27 AM IST
सार

वाराणसी के अर्दली बाजार में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू कार ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi over speed car hit auto diverkilled and one injured
बेकाबू कार ने ऑटो को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अर्दली बाजार में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू कार ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं कार की चपेट में आने से एक राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल ऑटो चालक और राहगीर को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद कार छोड़ कर आरोपी चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


मृत ऑटो चालक का नाम सलामुद्दीन (40) उर्फ बड़क पुत्र मैनुद्दीन निवासी पक्की बाजार  का रहने वाला है। वहीं घायल की पहचान छट्ठू लाल नामक बुजुर्ग के तौर पर हुई है। सिर और पैर में चोट लगने से घायल बुजुर्ग को  दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुलिस ऑटो और कार को कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले आरोपी चालक की तलाश कर रही है। ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed