फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi daroga and constable crushed by overspeed car During immersion procession

Varanasi News: विसर्जन जुलूस के दौरान दरोगा और सिपाही को कार ने कुचला, एक की हालत गंभीर

Thu, 06 Oct 2022 11:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Oct 2022 11:34 PM IST
सार

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के  बाराडीह गांव के पास बुधवार की दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान अनियंत्रित कार ने दरोगा और सिपाही को कुचल दिया। हादसे में घायल दरोगा और सिपाही को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi daroga and constable crushed by overspeed car During immersion procession
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा घायलों का इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के  बाराडीह गांव के पास बुधवार की दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान अनियंत्रित कार ने दरोगा और सिपाही को कुचल दिया। हादसे में घायल दरोगा और सिपाही को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने कार सहित चालक को पकड़ा और कपसेठी पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन


कपसेठी थाना अंतर्गत बाराडीह के पास दोपहर में मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकला हुआ था। थाने के दरोगा अतुल कुमार सिंह और कांस्टेबल जय प्रकाश पाल ड्यूटी पर तैनात थे। बाबतपुर-कछवा मार्ग पर निकले जुलूस को नियंत्रित करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने दारोगा और सिपाही को रौंद दिया। दरोगा और सिपाही को  सेवापुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान कार लेकर भाग रहे जौनपुर नेवढ़िया निवासी चालक शिवनारायण को ग्रामीणों ने पकड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया। कपसेठी पुलिस के अनुसार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने संबंधित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों ने जमकर की तोड़फोड़

कपसेठी और मिर्जामुराद सीमा स्थित मिल्कीपुर के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार की शाम उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। उपद्रवियों ने कछवा मार्ग पर नहर पुलिया के पास लगे विश्राम शेड को तोड़ दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने लाठी भांजकर उपद्रवी युवकों को खदेड़ा। कपसेठी पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया।

कपसेठी के बजरडीहा गांव की प्रतिमा के साथ नशे में धुत होकर विसर्जन में आए युवकों में कहासुनी हो गई। उपद्रवी युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया। स्थानीय युवकों और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा। कपसेठी थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह के अनुसार युवकों को हिरासत में लिया गया। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

ट्रक चालक को केबिन से निकालने के लिए चला चार घंटे रेस्क्यू

कपीसा में बुधवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। लगभग चार घंटे रेस्क्यू कर चालक को निकाला गया। चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

सोनभद्र के मारकुंडी चोपन निवासी चालक शगुन ट्रक लेकर आ रहा था कि अचानक कपीसा में नीम के पेड़ में टकरा गया। केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकालने के लिए चार घंटे लग गए। चोलापुर पुलिस के अनुसार गैस वेल्डिंग कटर से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। उधर, लाखी तालाब के समीप बाइक सवार नीम के पेड़ में टकरा गया। दानगंज झरिया की ओर से आते समय पेड़ में भिड़ गया। युवक की हालत गंभीर है। 

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

मिल्कीचक गांव के सामने बुधवार की शाम को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त राजातालाब थाना अंतर्गत धानापुर परियरा निवासी रंजीत राजभर  (38) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पिता लालधारी राजभर बेसुध रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed