फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi Bike rider woman dies three including child injured after being hit by truck

Varanasi: रिंग रोड अंडर पास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बच्चा समेत तीन घायल

Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
सार


वाराणसी के रखौना स्थित रिंगरोड अंडरपॉस के समीप शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, देवर, ननद और सात साल का बेटा घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in Varanasi Bike rider woman dies three including child injured after being hit by truck
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के रखौना स्थित रिंगरोड अंडरपॉस के समीप शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, देवर, ननद और सात साल का बेटा घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यह सभी चुनार से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


लोहता थाना अंतर्गत बनकट गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी बेबी यादव (32), अपने देवर नागेंद्र यादव, ननद शशिकला और बेटा हिमांशु (7) के साथ एक ही बाइक से चुनार स्थित चचेरी ननद के यहां बच्चे की मौत पर शोक जताने पहुंचे थे। बाइक नागेंद्र यादव चला रहा था।
विज्ञापन


चुनार के बिरसापुर से लौटते समय राजातालाब से रखौना स्थित रिंग रोड अंडरपॉस पहुंचा था कि शाम साढ़े छह बजे अचानक प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बाइक में टक्कर लगते ही बेबी यादव तुरंत ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और शशिकला, हिमांशु, नागेंद्र सड़क पर जा गिरे। घटनास्थल पर ही बेबी ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर राजकुमार चौहान ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बेबी यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार बेबी यादव को अनुज (10) व हिमांशु (7) दो बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed