फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Bike rider priest dies in collision with high speed pickup uproar in family

वाराणसी: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पुजारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 05 Dec 2021 09:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 09:01 PM IST
सार

जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत स्थित उदयचंदपुर केरहने वाले हीरालाल तिवारी (60) बाइक से शहर जा रहे थे। मुर्दहा बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi Bike rider priest dies in collision with high speed pickup uproar in family
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के मुर्दहा बाजार में रविवार सुबह तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत स्थित उदयचंदपुर केरहने वाले हीरालाल तिवारी (60) बाइक से शहर जा रहे थे। मुर्दहा बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही हीरालाल तिवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक वाहन छोड़ कर फरार
इस दौरान आसपास के लोगों के जुटने से पूर्व ही चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। वहीं पिकअप को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक हीरालाल कर्मकांडी ब्राह्मण थे और शिव मंदिर के पुजारी थे।  चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

चौबेपुर क्षेत्र के कारीपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर शाम 70 वर्षीय अज्ञात वृद्घ व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन से गिरने से उसे काफी चोटें भी आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed