फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in Varanasi Bike rider grandmother dies and youth dies after hit by bus

Varanasi: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत, बस की चपेट में आने से गई युवक की जान

Sat, 10 Dec 2022 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Dec 2022 06:32 PM IST
सार


वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में सिंहपुर रिंग रोड के सर्विस लेन पर शनिवार अपराह्न अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत हो गई। वहीं, जगतपुर पीजी कॉलेज के पास निजी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Road Accident in Varanasi Bike rider grandmother dies and youth dies after hit by bus
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में सिंहपुर रिंग रोड के सर्विस लेन पर शनिवार अपराह्न अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत हो गई। वहीं, पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। पोते के संग दादी आयर बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थी।

विज्ञापन


आशापुर स्थित चंद्रा चौराहा निवासी बिंदु देवी (68) को कुछ दिनों से बुखार था। वह दवा के लिए अपने पोते रोशन चौहान (16) के संग बाइक से आयर बाजार गई और दवा लेकर घर लौट रही थी। सिंहपुर के टंडन बाबा कुटिया के पास रिंग रोड के सर्विस लेन पर रोशन बाइक से पहुंचा था कि गलत लेन से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दादी बिंदु सड़क पर नीचे गिरी और ट्राली का पहिया चढ़ गया। घटनास्थल पर ही बिंदु की मौत हो गई। जबकि पोता रोशन के सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल रोशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे बिंदु के बेटे रमेश अपनी मां के शव को देखते ही बिलख पड़े। परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

Road Accident in Varanasi Bike rider grandmother dies and youth dies after hit by bus
इम्तियाज अहमद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

जगतपुर पीजी कॉलेज के पास शनिवार की सुबह निजी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजातालाब थाना अंतर्गत बीरभानपुर निवासी इम्तियाज अहमद (18) का ननिहाल लोहता में है।

सुबह 11 बजे वह साइकिल से अपने ननिहाल जा रहा था। जगतपुर पीजी कॉलेज के पास पहुंचा था कि प्रयागराज से कैंट की ओर जा रही निजी बस की चपेट में आ गया। घायलावस्था में इम्तियाज को मोहनसराय चौकी इंचार्ज ने निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी। उपचार के दौरान इम्तियाज ने दम तोड़ दिया। 

पिता राजू ट्राली चालक हैं और तीन संतान में इम्तियाज दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत की सूचना पर पिता राजू और मां सरीना बेसुध हो गईं। वहीं, अन्य भाई भी गमगीन रहे। रोहनिया थाना प्रभारी के अनुसार भदोही के कोईरौना निवासी बस चालक को हिरासत में लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed