{"_id":"63dbf8562739861ac60d2f34","slug":"road-accident-in-varanasi-bike-rider-died-due-to-hit-by-overspeed-truck-on-ring-road-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रिंग रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर फिर रौंदा, प्राइवेट फाइनेंस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रिंग रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर फिर रौंदा, प्राइवेट फाइनेंस कर्मी की मौत
Thu, 02 Feb 2023 11:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:22 PM IST
सार
वाराणसी के हृदयपुर रिंग रोड पर गुरुवार की रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी और रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रिंग रोड पर हादसा
विस्तार
वाराणसी के हृदयपुर रिंग रोड पर गुरुवार की रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी और रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
चौबेपुर के चुकहा गांव निवासी महेश कुमार और चौबेपुर परनापुर निवासी विकास तिवारी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में वाहन रिकवरी का काम करते थे। दोनों गुरुवार रात हरहुआ से अलग-अलग बाइक से चौबेपुर लौट रहे थे। रिंग रोड पर हृदयपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने महेश की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक समेत सड़क पर गिरे महेश को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ निकला। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर संदहा की ओर भाग गया। महेश तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर था।
विज्ञापन