फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra death of a laborer who was crushed by a truck and killed

सोनभद्र: ट्रक से कुचलकर बालू उतारने गए श्रमिक की मौत, आक्रोशित लोगों की पुलिस से धक्कामुक्की

Fri, 11 Dec 2020 09:50 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 11 Dec 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra death of a laborer who was crushed by a truck and killed
घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों की भीड़।

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बघुआरी गांव निवासी मजदूर की शुक्रवार सुबह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह ट्रक से बालू उतारने जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे गुस्साए लोगों ने उरमौरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खोलवाया।

विज्ञापन


फिर ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया और एक डंपर चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुस्साए लोगों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। काफी समझाने के बाद भी आक्रोशित लोग नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Road accident in Sonbhadra death of a laborer who was crushed by a truck and killed
चक्काजाम कर रहे लोगों पर लाठी भांजती सोनभद्र पुलिस।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बघुआरी गांव निवासी गुड्डू (45) शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उरमौरा गांव में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़े एक ट्रक से बालू उतारने के लिए आया था। मजदूरी करने वाला गुड्डू जैसे ही ट्रक पर चढ़ने के लिए उसके पास गया, उसी दौरान चोपन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। ट्रक गुड्डू के गर्दन और सीने पर चढ़ गया। इससे गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को वहां से हटाया, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्का जाम किया। इतना ही नहीं, सड़क की दूसरी लेन पर जा रहे एक डंपर को रोक कर ग्रामीणों ने उसके चालक की पिटाई शुरू कर दी। यह देख पुलिस कर्मियों ने पिटाई करने वालों को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने के लिए ले जाने लगे। इस दौरान पुलिस और पिटाई करने वालों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मामला गंभीर होता देख सिपाहियों को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने वाराणसी—शक्तिनगर मार्ग के किनारे पड़े गुड्डू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed