फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road accident in Mau contractual forest worker killed in two bike collision second injured

मऊ: दो बाइक की भिड़ंत में संविदा वन कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

Fri, 11 Dec 2020 03:56 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 11 Dec 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Mau contractual forest worker killed in two bike collision second injured
सांकेतिक तस्वीर

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ गांव के पास शुक्रवार को दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में संविदा वन कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

वन कर्मचारी राजन चौहान 22 पुत्र महेंद्र चौहान रानीपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के रहने वाले थे। राजन वन विभाग में संविदा पर नौकरी करते थे। सुबह दस बजे के करीब बाइक से बाजार जाते समय पलिगढ़ गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में राजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवाल रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीपक राजथर 22 पुत्र बालगोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती और राजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजन की मौत की खबर सुनकर परिवार और गांव में मातम छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed