{"_id":"60e0a9488ebc3ebc7846e80f","slug":"rk-choudhary-re-elected-as-national-vice-president-of-iia-varanasi-news-vns598476865","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईए के दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने आरके चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईए के दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने आरके चौधरी
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आरके चौधरी और सचिव राजेश भाटिया को एक बार फिर सौंपी गई है। शनिवार को मलदहिया स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों को सत्र 2021-22 के लिए मनोनित किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने उद्योगों के समग्र विकास लिए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि औद्योगिक और इंडस्ट्रियल एरिया को फ्री होल्ड कराने, युवा उद्यमियों के लिए नए औद्योगिक संस्थान की व्यवस्था करने, नए उद्योगों को मिलने वाली इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुगम करने और उद्योग के लिए पूरे देश में बिजली की समान दरों को लागू कराने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पहले की तरह आगे भी पूर्वांचल के समग्र विकास के लिए एसोसिएशन अच्छा काम करेगा। इस अवसर पर जिले के नवनिर्वाचित चैप्टर चेयरमैन अनुपम देवा, पूर्व चेयरमैन दीपक बजाज, मंडल सचिव राहुल मेहता, संयुक्त सचिव यूआर सिंह, उप सचिव प्रशांत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।