{"_id":"5f50bbd027bd5e3553240045","slug":"ritual-priest-of-shiva-temple-dies-due-to-electrocution-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शिव मंदिर के कर्मकांडी पुजारी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शिव मंदिर के कर्मकांडी पुजारी की करंट लगने से मौत
Thu, 03 Sep 2020 03:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के टेढ़ी नीम मोहल्ले की गली में शिव मंदिर में प्रतिदिन सेवा करने वाले कर्मकांडी ब्राह्मण की आज सुबह मंदिर के लोहे के गेट में करंट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि भैरव झा(55) मूल निवासी समस्तीपुर(बिहार) के थे। काशी में लगभग 25 सालों से किराए के मकान में उसी गली में रहते थे। उनकी शादी हो चुकी थी, बहुत पहले ही पत्नी का स्वर्गवास हो गया था। उनको कोई बच्चा नही था।
विज्ञापन
अपनी दिनचर्या के अनुसार, रोज सुबह मंदिर की साफ-सफाई करके पूजा पाठ करते थे। आज सुबह करीब जब मंदिर की सेवा के लिए साफ-सफाई के लिए आए तो बिजली के फाल्ट के कारण लोहे के दरवाजे में करंट आ गया। उसी करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। तत्काल चौकी बप्रभारी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग से मिलकर लाइन कटवाई। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।