फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rise in coal prices, price increased from Rs 22 to Rs 27 per kg

Varanasi News: कोयले के दाम में उछाल, 22 से बढ़कर 27 रुपये किलो हुआ भाव

Sat, 14 Mar 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rise in coal prices, price increased from Rs 22 to Rs 27 per kg
वाराणसी में शुक्रवार को सामनेघाट ​​स्थित मुकुंद गैस सर्विस एजेंसी रखी गैस ट़की । संवाद
वाराणसी। गैस सिलेंडर की कमी के बीच अब फुटकर बाजार में बिकने वाले कोयले के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले करीब 22 रुपये प्रति किलो बिकने वाला कोयला शुक्रवार को बढ़कर 27 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। अचानक बढ़ी कीमतों ने चाय, हलवाई और छोटे भोजनालय चलाने वालों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि उनका रोज़मर्रा का काम इसी पर निर्भर है।
विज्ञापन

भदऊचुंगी पर चाय की दुकान चलाने वाले मंजू और बब्बू ने बताया कि वे वर्षों से कोयले की भट्टी पर ही चाय बनाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि पहले कभी कोयले के दाम में एक साथ पांच रुपये की बढ़ोतरी नहीं हुई थी। बालू मंडी के दुकानदार सुमित यादव ने बताया कि कोयले का दाम बढ़ा है, लेकिन फिलहाल चाय और नाश्ते के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है। मैदागिन के चाय विक्रेता राजू गुप्ता ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण कोयले की मांग बढ़ गई है और बाजार में कीमतें भी चढ़ गई हैं। भेलूपुर क्षेत्र में नाश्ते की दुकान चलाने वाले चेतन मौर्या ने बताया कि कोयले का दाम बढ़ने से खर्च बढ़ गया है, लेकिन ग्राहकों की वजह से अभी तक खाने-पीने की चीजों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed