{"_id":"5b8f91c0867a55485506bece","slug":"rickshaw-and-auto-driver-will-get-special-training-before-nri-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई सम्मेलन से पहले वाराणसी के रिक्शा और ऑटो चालकों को मिलेगी ये खास ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई सम्मेलन से पहले वाराणसी के रिक्शा और ऑटो चालकों को मिलेगी ये खास ट्रेनिंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
अगले साल जनवरी में होने वाले एनआरआई सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले वाराणसी के सभी ऑटो और रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें बेहतर मेहमानवाजी और सद्व्यवहार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा शहर में अतिक्रमण हटाकर सड़कों की मरम्मत, रंगाई पुताई के अलावा जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बातें वाराणसी विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह ने कही।
बैठक में डीएम ने कहा कि यह सम्मेलन काशी के विकास के लिए स्वर्णिम अवसर है, इससे न केवल पर्यटन उद्योग बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक उन्नति के साथ काशी विश्वपटल पर छा जाएगा। इस महोत्सव में 5000 से अधिक पर्यटक भाग लेंगे, जिसमे 1500 से 2000 लोग विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक होंगे।
विज्ञापन
उसमें भी मारीशस से वहां के प्रधानमंत्री के साथ 700 लोग भी काशी आएंगे जो यूपी-बिहार के ही होंगे। अतिथियों के स्वागत और सत्कार के लिए अभी से काशी वासियों को तैयारी करनी है। शहर को दुल्हन की तरह सजाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।
इसके अलावा भी कई विषयों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने विकास समिति व आईआईए की ओर से 100 से अधिक अतिथियों को घर पर ठहराने की घोषणा की गई।

Trending Videos
बैठक में ये भी हुए फैसले
चौराहे पर लगाई जा रही यातायात सिग्नल लाइट
- फोटो : अमर उजाला
- सिग्नल लाइट वाले चौराहों पर लगाया जाए टाइम डिस्पले बोर्ड
- काशी दर्शन की तस्वीरें एयरपोर्ट पर लगाए जाएंगे
- कज्जाकपुरा चौराहा- छुतहा अस्पताल परिसर के पानी टंकी को तत्काल हटाने
- गौदोलिया चौराहा, सारनाथ तिराहा, सेवासदन अस्पताल के समीप मस्जिद के सामने स्थित कूडाखाना हटाने का निर्देश
- बेनियाबाग कबीरचौरा मार्ग पर स्थित अस्पताल की दीवार होगा पीछे
- सुगम यातायात के लिए बनाएं जाएं पार्किंग स्थल
- प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुक्षाव

एनआरआई सम्मेलन से पहले रंगे जाएंगे गंगा घाट
अगले साल जनवरी में होने वाले एनआरआई सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा घाट के किनारे के भवनों को एक रंग में रंगने की तैयारी वीडीए कर रहा है। इन्हें रेड स्टोन कलर में रंगा जाएगा। इसके लिए घाट किनारे के सभी भवनों की सूची तैयार की जा रही है। यह काम जेई और सुपरवाईजरों को सौंप दिया गया है।
सभी भवन स्वामियों को नोटिस भेजकर अवगत कराया जाएगा। वीडीए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी भवनों को लाल पत्थर के रंग में रंगा जाएगा। साथ ही सरकारी भवनों को भी इसमें शामिल किया गया है। काशी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले यह रंगाई का काम पूरा करना है।