फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rickshaw and auto driver will get special training before NRI summit

एनआरआई सम्मेलन से पहले वाराणसी के रिक्शा और ऑटो चालकों को मिलेगी ये खास ट्रेनिंग

Wed, 05 Sep 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw and auto driver will get special training before NRI summit
अगले साल जनवरी में होने वाले एनआरआई सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।  21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले वाराणसी  के सभी ऑटो और रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें बेहतर मेहमानवाजी और सद्व्यवहार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में अतिक्रमण हटाकर सड़कों की मरम्मत, रंगाई पुताई के अलावा जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बातें वाराणसी विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह ने कही। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने कहा कि यह सम्मेलन काशी के विकास के लिए स्वर्णिम अवसर है, इससे न केवल पर्यटन उद्योग बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक उन्नति के साथ काशी विश्वपटल पर छा जाएगा। इस महोत्सव में 5000 से अधिक पर्यटक भाग लेंगे, जिसमे 1500 से 2000 लोग विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें भी मारीशस से वहां के प्रधानमंत्री के साथ 700 लोग भी काशी आएंगे जो यूपी-बिहार के ही होंगे। अतिथियों के स्वागत और सत्कार के लिए अभी से काशी वासियों को तैयारी करनी है। शहर को दुल्हन की तरह सजाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।

 इसके अलावा भी कई विषयों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने विकास समिति व आईआईए की ओर से 100 से अधिक अतिथियों को घर पर ठहराने की घोषणा की गई। 

बैठक में ये भी हुए फैसले

Rickshaw and auto driver will get special training before NRI summit
चौराहे पर लगाई जा रही यातायात सिग्नल लाइट - फोटो : अमर उजाला
- सिग्नल लाइट वाले चौराहों पर लगाया जाए टाइम डिस्पले बोर्ड
- काशी दर्शन की तस्वीरें एयरपोर्ट पर लगाए जाएंगे
- कज्जाकपुरा चौराहा- छुतहा अस्पताल परिसर के पानी टंकी को तत्काल हटाने
- गौदोलिया चौराहा, सारनाथ तिराहा, सेवासदन अस्पताल के समीप मस्जिद के सामने स्थित कूडाखाना हटाने का निर्देश
- बेनियाबाग कबीरचौरा मार्ग पर स्थित अस्पताल की दीवार होगा पीछे 
- सुगम यातायात के लिए बनाएं जाएं पार्किंग स्थल  
- प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुक्षाव
 

एनआरआई सम्मेलन से पहले रंगे जाएंगे गंगा घाट

Rickshaw and auto driver will get special training before NRI summit
अगले साल जनवरी में होने वाले एनआरआई सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा घाट के किनारे के भवनों को एक रंग में रंगने की तैयारी वीडीए कर रहा है। इन्हें रेड स्टोन कलर में रंगा जाएगा। इसके लिए घाट किनारे के सभी भवनों की सूची तैयार की जा रही है। यह काम जेई और सुपरवाईजरों को सौंप दिया गया है।

सभी भवन स्वामियों को नोटिस भेजकर अवगत कराया जाएगा। वीडीए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी भवनों को लाल पत्थर के रंग में रंगा जाएगा। साथ ही सरकारी भवनों को भी इसमें शामिल किया गया है। काशी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले यह रंगाई का काम पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed