{"_id":"6617ecdff743f7d0f604f05c","slug":"reward-of-20-thousand-rupees-former-block-chief-of-devkali-case-of-rape-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दुष्कर्म के आरोपी देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर 20 हजार का इनाम, वाराणसी में दर्ज हुआ था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दुष्कर्म के आरोपी देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर 20 हजार का इनाम, वाराणसी में दर्ज हुआ था केस
Thu, 11 Apr 2024 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:30 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी की चेतगंज की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 16 दिसंबर, 2023 को उसकी मुलाकात राजीव किरन से हुई थी। इसके बाद राजीव उसे मैसेज और कॉल करने लगा। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र भी दिया था।
विज्ञापन
राजीव किरन ने पीड़िता को दी थी धमकी।
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोपी गाजीपुर के देवकली ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राजीव किरन पर कमिश्नरेट के गोमती जोन के डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। राजीव के खिलाफ दो मार्च को बड़ागांव थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटीइमली की एक महिला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता के अनुसार, 16 दिसंबर 2023 को एक जन्मदिन की पार्टी में उसकी मुलाकात हरहुआ स्थित अवध पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव किरन से हुई थी। इसके बाद राजीव किरन उन्हें मैसेज भेजने लगा और उनका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
21 दिसंबर, 2023 को राजीव किरन एक बार फिर उनका पीछा किया और शिवपुर तक आया। शिवपुर में उसने अपना फ्लैट दिखाने और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करने के लिए कहा। फ्लैट में जाने पर राजीव किरन ने उन्हें जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। होश में आने पर उन्होंने राजीव किरन की करतूत पर नाराजगी जताई तो उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन