फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Review Officer exam paper leak case accused arrested by STF success achieved after one year

UP: समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक मामला, आरोपी को STF ने किया अरस्ट; एक साल बाद मिली सफलता

Thu, 27 Mar 2025 03:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 03:46 AM IST
सार

समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी के पेपर के दाैरान आरोपी ने गड़बड़झाला किया था। एसटीएफ ने एक साल बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Review Officer exam paper leak case accused arrested by STF success achieved after one year
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Review Officer Exam: समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह के एक आरोपी को एसटीएफ ने मंगलवार रात रोहनिया के बेटावर बच्छाव से गिरफ्तार किया। प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में दर्ज मुकदमे के एक साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ की पूछताछ में कई राज उजागर हुए। 

विज्ञापन


12 से 15 लाख रुपये में सौदा और पेपर आउट कराया गया था। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर बच्छाव निवासी जय सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय की टीम ने आरोपी को पकड़ा है। जय सिंह ने पूछताछ में बताया कि समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 परीक्षा का फॉर्म भरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बीएचयू कैंपस के मधुबन पार्क में सुभाष प्रकाश से मुलाकात हुई। उसने कहा कि उसके कई अधिकारियों से संपर्क है और वह अपने साथियों के साथ मिलकर परीक्षाओं के पेपर आउट करते हैं। सुभाष प्रकाश ने मोबाइल नंबर दिया था, इस पर व्हाट्सएप से बात होने लगी। 

इस बीच, सुभाष ने विवेक उपाध्याय का मोबाइल नंबर दिया और भोपाल बुलाया। 7 फरवरी 2024 को भोपाल के होटल कमल पैलेस आनंद नगर में ठहराया गया। अगले दिन दोपहर में सुभाष और विवेक आदि तीन-चार लोग पेपर लेकर पहुंचे थे।

पेपर में वहीं प्रश्न आए थे, जो सुभाष और विवेक ने दिए

पेपर में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा का सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्न थे। उन लोगों ने प्रश्न पत्र को गूगल के माध्यम से हल करवाया था। हम सभी लोगों को प्रश्न उत्तर पढ़ने को दिया था। शाम को प्रश्न उत्तर वापस ले लिए थे। वापस जाकर परीक्षा देने को कहा गया था। 

11 फरवरी को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2023 की परीक्षा दी थी, जिसमें वही प्रश्न आए थे जो कि सुभाष, विवेक व उसके साथियों ने भोपाल के होटल में दिए थे। सुभाष प्रकाश से 12-15 लाख रुपये में सौदा हुआ था। सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय को साथियों के साथ 23 जून 2024 को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। सभी को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed