फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Revenge for Murder Son Father Kills Accused History-Sheeter Crushed by Truck Police Initially Suspected

हत्या को हादसा समझती रही पुलिस: तीन साल बाद खुला राज, इकलौते बेटे की माैत का पिता ने लिया था बदला; रची साजिश

Fri, 17 Apr 2026 07:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 07:51 PM IST
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तीन साल पहले एक हादसे में हिस्ट्रीशीटर की माैत हो गई थी। जबकि पुलिस को गुमराह किया गया था। एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी।

विज्ञापन
Revenge for Murder Son Father Kills Accused History-Sheeter Crushed by Truck Police Initially Suspected
हत्यारोपी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: पेढ़ गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए राजेश की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक अभय पाल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया कि पेढ़ गांव निवासी मंगल पाल ने अपने इकलौते बेटे अनुराग की हत्या का बदला लेने के लिए फुफेरे भाई अभय के साथ मिलकर साजिश रची। फिर बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी राजेश को ट्रक से कुचलवा कर मरवा दिया। इस मामले में मंगल और तीसरा आरोपी अशोक मांझी फरार है। उन पर 25 हजार का इनाम घोषित करते हुए एसपी ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस लाइन में घटना के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि पांच मार्च 2023 को पेढ़ निवासी मंगल पाल के इकलौते बेटे अनुराग (9) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। शव मिर्जापुर जिले से बरामद हुआ था। इस घटना में पेढ़ गांव का ही राजेश यादव मुख्य आरोपी था। उसके जमानत पर छूटने के बाद मंगल ने उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। 

इसके लिए उसने राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के फुफेरे भाई रौंप निवासी अभय से संपर्क साधा। अभय ट्रक चलाता था। उससे और उसके साथी अशोक मांझी से सलाह के बाद मिर्जापुर के राजगढ़ क्षेत्र से एक पुराना ट्रक 4.30 लाख में खरीदा गया। मंगल ने इस खरीद का बिक्रीनामा लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला निवासी परिचित राजकुमार के नाम लिखवाने के बाद ट्रक को अभय के घर ले जाकर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

15 दिन से की जा रही थी रेकी, मौके मिलते ही ट्रक से मार दी गई टक्कर
बताते हैं कि ट्रक खरीदारी के बाद पेढ़ निवासी अशोक मांझी ने रेकी शुरू की। राजेश की हर गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी। राजेश वकालत शुरू करने के लिए तहसील आता-जाता था। योजना के तहत आठ दिसंबर की सुबह अभय को ट्रक लेकर पहुंचने के लिए कहा गया। खुटहा तिराहे से कुछ दूर पहले घोरावल-कलवारी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक को खड़ा किया गया। जैसे ही राजेश अपनी क्रेटा कार लेकर घर से निकला। 

अशोक बाइक से उसके पीछे लग गया। घोरावल-खुटहा बाईपास मार्ग पर राजेश के पहुंचते ही तेजी से ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश को संभलने का भी मौका नहीं मिला। एयर बैग खुलने के बाद भी ड्राइविंग सीट पर ही दबकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मौके पर मिले साक्ष्य से ही हो गया था शक, खुलासे के लिए गठित की गई थी विशेष टीम
जब पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाया गया तो शरीर के हर हिस्से में घुसे मिले कांच के टुकड़ों के साथ ही मौके पर मिले साक्ष्यों ने ही सड़क हादसे पर शक की स्थिति पैदा कर दी थी। बाद में जब राजेश के भाई दिनेश ने मंगल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी और एक ऑडियो क्लिप का जिक्र किया तो शक की सुई पूरी तरह से मंगल की तरफ घूम गई। 

एसपी ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश की अगुवाई में टीम गठित कर जहां जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। वहीं सीओ राहुल पांडेय को इसकी निगरानी सौंपी थी। एसपी ने बताया कि मंगल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। मंगल-अशोक दोनों की जल्द गिरफ्तारी हो इसके लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed