कोरोना पर वाराणसी पुलिस को घेरने निकले थे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, सारा दावा निकला हवाहवाई
यूपी पुलिस की कार्यशैली पर हमेशा सवाल उठाते रहते हैं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर।
पुलिस ने दावे को बताया गलत, कमिश्नर बोले- इस तरह का कोई पोस्ट या पत्र जारी नहीं किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर हमेशा सवाल खड़े करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार भी उनके निशाने पर वाराणसी पुलिस ही रही। पूर्व आईपीएस ने एक पत्र को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि एसपी वाराणसी का दावा- कोरोना के इलाज में छिलका सहित कच्चा आम बहुत लाभप्रद! ईश्वर जाने कितना सही, कितना गलत! यह अवश्य है कि कोरोना ने हम सबों को डॉक्टर बना दिया है। हालांकि यह ट्वीट आते ही वाराणसी कमिश्नरेट ए सतीश गणेश ने स्थिति को स्पष्ट किया कि वाराणसी पुलिस ने इस तरह का कोई पोस्ट या पत्र जारी नहीं किया है, जिसमें कच्चा आम व छिलका खाने से कोरोना से इलाज का दावा किया गया हो। यह सब हवाहवाई है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वाराणसी एसएसपी के मेल पर अब भी शिकायतें, सुझाव से भरे पत्र रोजाना आते हैं और सभी का प्रिंट निकाल कर संबंधित को अग्रसारित किया जाता है। बीते चार मई को "vinkay india" vinkay.india@gmail.com से एक मेल hello2dna@gmail.com को किया गया और उसे मेल को bcc: sspvns-up@nic.in को भी किया गया था। उक्त मेल जिसका विषयः कोरोना के उपचार लीडस की सूचना का मेल sspvns-up@nic.in प्राप्त हुआ।
SP वाराणसी का दावा- कोरोना के इलाज में छिलका सहित कच्चा आम बहुत लाभप्रद ! ईश्वर जाने कितना सही, कितना गलत ! यह अवश्य है कि कोरोना ने हम सबों को डॉक्टर बना दिया है. pic.twitter.com/aHeCPIvoEM
विज्ञापन विज्ञापन— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) May 11, 2021
वाराणसी में नियुक्त किसी भी एसपी द्वारा यह दावा नहीं किया गया है कि कच्चा आम छिलका समेत खाने से कोरोना का इलाज हो सकता है। यह दावा दिल्ली के एक व्यक्ति जिनका नाम वीके सिंह व उनका मोबाइल नम्बर 9560757331 है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मेल पर आने वाले सभी पत्र और सुझाव की जांच कराई जाती है, आखिर भेजने वाली की मंशा क्या है? वह चाहता क्या है? यह सब देखा जाता है। यह सब जांच की प्रकिया में शामिल रहता है।
बता दें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अभी दो दिन पूर्व भी चौक थाने की ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी सुमन को लेकर भी ट्वीट किया था। नियम के खिलाफ दुकान खोलने पर चौकी प्रभारी द्वारा आभूषण व्यापारी को खरी खोटी सुनाने का वायरल ऑडियो के आधार पर पूर्व आईपीएस ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि बातचीत के वायरल ऑडियो की जांच जारी है।