{"_id":"6aa65c0c1dce6d1e7c02974c","slug":"retired-army-personnel-defrauded-of-22-lakh-on-pretext-of-scheme-promising-2-5-times-amount-in-varanasi-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच पड़ा भारी: एक साल में ढाई गुना रकम देने का झांसा देकर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 22 लाख की ठगी, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच पड़ा भारी: एक साल में ढाई गुना रकम देने का झांसा देकर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 22 लाख की ठगी, एफआईआर
Sun, 13 Sep 2026 01:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:47 PM IST
सार
वाराणसी में रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
निवेश की रकम एक साल में ढाई गुना करने का लालच देकर केसरीपुर निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी लालबहादुर यादव से 22.03 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनगर कॉलोनी, भास्करा तालाब, केसरीपुर निवासी लालबहादुर यादव सेना में सूबेदार और रेलवे से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक नवंबर 2024 में उनकी मुलाकात जितेंद्र शर्मा से हुई थी। आरोप है कि जितेंद्र ने साथियों सतीश भारती, सूरज कुमार, लल्लू प्रसाद साहू, रत्नेश कुमार देवघरिया, सत्येंद्र गोस्वामी, वैशाली समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें निवेश के नाम पर भरोसे में लिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने द स्काई एपेक्स डॉट कॉम, ड्रीम होम रियल एस्टेट, ‘फॉरेक्स मार्केट’ और ‘क्रिप्टो’ जैसी कंपनियों में निवेश कराने की बात कही। भरोसा दिलाया गया कि रकम लगाने पर एक साल में ढाई गुना रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन
30 दिसंबर 2024 से 27 जून 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों और नकद कुल 22,03,660 रुपये लिए गए। समय बीतने के बाद जब लालबहादुर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें कथित तौर पर फर्जी आईडी-पासवर्ड और कूटरचित दस्तावेज दिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी फर्जी एग्रीमेंट और सरकारी पंजीकरण के प्रमाणपत्र दिखाकर अन्य लोगों से भी निवेश के नाम पर रकम ले रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।