फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired army personnel arrest with two rifle at mau

मऊः रिटायर्ड फौजी दो राइफल और 105 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Retired army personnel arrest with two rifle at mau
गाजीपुर जाते समय वाहन चेकिंग में पकड़े गए दोनों - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ शहर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी सहित दो लोगों को राइफल, बंदूक और 105 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इनके तार नक्सलियों से जुड़े होने की आशंका जताई है। जांच के लिए स्वाट टीम के साथ दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार ने कोतवाली में गुरुवार को पत्र प्रतिनिधियों को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोसी में गोली चलने की सूचना पर बुधवार को कोतवाली पुलिस बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो लोग मय असलहा पहुंचे।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर उनके पास से कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की। पता चला कि पकड़े गए व्यक्तियों में एक का नाम फुलेश्वर राम पुत्र रामकृत राम है। वह गाजीपुर जिले के बरेसर थाने के हाजीपुर गांव का निवासी है। जबकि दूसरे का नाम राजू ठठेरा पुत्र सुरेश ठठेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बहराइच जिले के कैसरगंज थाने के 11 सुरेती गांव का निवासी है। फूलेश्वर सेवानिवृत्त फौजी है।  एक के पास से 315 बोर की फैक्ट्री मेड राइफल और 45 कारतूस मिले। दूसरे के पास से भी फैक्ट्री मेड 12 बोर की बंदूक और 60 कारतूस बरामद हुए।


इसके अलावा एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल और 300 रुपये भी मिले। पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद असलहे का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि इन असलहों को उन्होंने जम्मू कश्मीर से खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed