{"_id":"5f08c3e68ebc3e635e491665","slug":"result-varanasi-news-vns5351190179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसेफ शिवपुर के दीपेश और तनिष्का ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसेफ शिवपुर के दीपेश और तनिष्का ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईसीएसई(दसवी) और आईएससी(12वीं) परीक्षा में जिले में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल शिवपुर के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। विद्यालयों से मिले रिजल्ट के मुताबिक इसी स्कूल के दसवीं में जहां तनिष्का गुप्ता ने 600 में 592(98.67 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए, वहीं 12वीं में इसी विद्यालय से विज्ञान वर्ग के छात्र दिपेश कुमार सिंह ने 500 में 496(98.80 प्रतिशत) अंक के साथ सफलता अर्जित की। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षकों ने बधाई दी और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
तय समय के मुताबिक शुक्रवार को आने वाले परिणाम को लेकर छात्र-छात्रा सुबह से ही बहुत उत्सुक थे। दोपहर बाद तीन बजे रिजल्ट जारी होने के बाद सब एक दूसरे के परिणाम जानने में लगे रहे। हालांकि झमाझम बारिश होने की वजह से छात्र स्कूल नहीं जा सके लेकिन स्कूलों में शिक्षक उनके परिणाम की जानकारी में लगे रहे। जैसे ही परिणाम जारी हुआ एक दूसरे को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल शिवपुर की प्रिंसिपल सिस्टर शीला ने बताया कि दीपेश ने मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री में 100 में100 और अंग्रेजी और कंप्यूटर में 100 में 97-97 अंक प्राप्त किया। इसके अलावा तनिष्का ने दसवी में हिंदी, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस समेत चार विषय में 100 में 100 जबकि इंग्लिश में 94 और मैथ में 98 अंक अर्जित किया है।
सेंट जोसेफ कान्वेंट के छात्रों ने बढ़ाया मान
परीक्षा में सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि दसवीं में संजना गुप्ता 98, प्रियांशी सिंह 97.83, आमरा आरिफ 97.67, निलेश कुमार गुप्ता 97.33, कृति श्रीवास्तव 96.83 और श्रेयांश पांडेय ने 96.83 प्रतिशत, शिवांगी सिंह 96.50, अंजलि मयूरी पटेल 96.17 और जिज्ञासा वर्मा ने 96.17 अंक प्राप्त किया। इसके साथ ही 12वीं में विज्ञान वर्ग में दिपेश के अलावा सौम्या त्रिपाठी 97.60, अस्मिता उपाध्याय 96.40, आलोक कुमार मिश्रा 96, पाखी सिंह 95.40 जबकि कामर्स में प्रांजल गौतम 93.20, मोहित वर्मा 91.20, ऐश्वर्या अस्थाना 88, करीना वर्मा 85.40, ध्रुव रघुवंशी ने 80.60 और मानविकी में अंशुल राय 94, सार्थक जायसवाल 87.40, प्रातिची गोपाल 86, हरगोविंद सिंह 85 और आंजेय रघुवंशी को 81.20 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
--
डॉक्टर बनना चाहती है तनिष्का
दसवीं परीक्षा में जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की छात्रा तनिष्का गुप्ता आगे चलकर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। बताया कि इसके लिए अब वह 12वीं सीबीएसई से करने के साथ ही मेडिकल की तैयारी भी करेगी। डॉ.एसपी गुप्ता और डॉ. अलका गुप्ता की सुपुत्री तनिष्का की बहन इशिता गुप्ता मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। बताया कि समाज में चिकित्सक बनकर ही लोगों की सेवा करने का सपना देखा है, उसे पूरा करेगी।
--
वैज्ञानिक बनना दिपेश का है सपना
12वीं परीक्षा में 98.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिपेश कुमार सिंह का सपना वैज्ञानिक बनने का है। कबीरचौरा निवासी सर्वेश सिंह और विनीता सिंह के सुपुत्र दिपेश ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि तीन संस्थानों में आवेदन करने के बाद वहां प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही हैं। बताया कि पढ़ाई में उसे सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में ही शिक्षक मां विनीता सिंह से बहुत कुछ जानने का मौका मिला।