फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research will show the benefits of development and the need of the city

Varanasi News: रिसर्च बताएगी विकास के लाभ और शहर की जरूरत

Mon, 08 Jan 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Research will show the benefits of development and the need of the city
काशी में अब तक हुए विकास से मिलने वाले लाभ और शहर की जरूरत का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से बीएचयू को जिम्मेदारी दी गई है। बीएचयू के विशेषज्ञों की मदद से रिपोर्ट तैयार होगी। इसी आधार पर आगे के विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बीते नौ साल में वाराणसी में अब तक तकरीबन 60 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें कई फ्लाईओवर, पार्किंग, सड़कें, आरओबी और अन्य जनसुविधाओं के कार्य कराए गए हैंं। इनका लाभ न केवल शहर के लोग बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटक भी उठा रहे हैं। इन विकास कार्यों से पर्यटकों और शहरियों की सहूलियत का पता लगाया जा रहा है। इसमें उनसे बातचीत कर सर्वे करने वाली बीएचयू टीम रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। इस रिपोर्ट का मकसद है कि यदि कोई कमियां होंगी तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई बेहतर सुझाव मिलेंगे तो आगामी विकास योजनाओंं में शामिल किया जाएगा। शहर में पांच वार्डों को स्मार्ट सिटी ने विकसित कर नगर निगम को हस्तांरित कर दिया है। इन वार्डों में सीवर, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बेहतर ढंग से विकास कार्य कराया गया है। इसी प्रकार अन्य वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। इस कार्य में रिसर्च मददगार साबित हो सकती है। शहर में लगाए गए कैमरों से आम जनता का जीवन स्तर कितना ऊपर उठा है। इसके अलावा ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ जनता और पर्यटकों के लिए कितना बेहतर सिद्ध हो रहा है। इन सभी बिंदुओं की बारीकियां देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

रिसर्च करने वाली बीएचयू की टीम बाहर से आने वाले पर्यटकों और शहरियों को विकास के बाद मिलने वाले लाभ और आगामी जरूरतों के लिए सर्वे कर रही है। उनकी रिपोर्ट अगले 15 दिनों में मिल जाएगी। - डॉ डी. वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article