फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rescue 60 children from Prayagraj railway station reached Ramnagar Children Home

UP: प्रयागराज से रेस्क्यू 60 बच्चे पहुंचे रामनगर बालगृह, मदरसे में पढ़ाई के नाम पर ले जाया जा रहा था दिल्ली

Sat, 11 May 2024 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 05:17 PM IST
सार

मदरसे में पढ़ाई के नाम पर अररिया, बिहार से बच्चों को ट्रेन के जरिये दिल्ली ले जाने के दौरान प्रयागराज स्टेशन से 60 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों को रामनगर राजकीय बालगृह बालक में रखा गया है। 

विज्ञापन
Rescue 60 children from Prayagraj railway station reached Ramnagar Children Home
रामनगर राजकीय बालगृह बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज स्टेशन से रेस्क्यू कराए गए 60 बच्चों को रामनगर राजकीय बालगृह बालक में रखा गया है। शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन और प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेश अग्रवाल ने बच्चों से मुलाकात की। बच्चों की काउंसलिंग के साथ ही भोजन और रहने की व्यवस्था करने को कहा। 

विज्ञापन


मदरसे में पढ़ाई के नाम पर अररिया, बिहार से बच्चों को ट्रेन के जरिये दिल्ली ले जाया जा रहा था। आरपीएफ और चाइल्ड लाइन हेल्प यूनिट के माध्यम से बच्चों को रेस्क्यू कर प्रयागराज स्टेशन पर उतार लिया गया। बच्चों में नागौर राजस्थान, कुछ देहरादून व कुछ दिल्ली जा रहे थे। बच्चों का चिकित्सक की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 
विज्ञापन


संस्था के अधीक्षक ने बताया कि बच्चों के माता-पिता से उनकी फोन पर बात कराई गई। बच्चों को लेने के लिए घर से वह रवाना हो गए हैं। इस दौरान संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, संस्था के प्रभारी अधीक्षक सौरभ मौर्या रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed