{"_id":"6a3dfc2f8714a95a110ebff9","slug":"reports-of-shooting-outside-home-of-an-rss-prant-pracharak-brother-in-ghazipur-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आरएसएस प्रांत प्रचारक के भाई के घर के बाहर फायरिंग की सूचना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आरएसएस प्रांत प्रचारक के भाई के घर के बाहर फायरिंग की सूचना, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 26 Jun 2026 09:43 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:43 AM IST
सार
Ghazipur News: भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में आरएसएस प्रांत प्रचारक के भाई के घर के बाहर फायरिंग की सूचना चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझनपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी के भाई रणजीत सिंह के घर के बाहर फायरिंग किए जाने की सूचना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि पुलिस ने घटना की पुष्टि से इनकार किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
भुड़कुड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय के अनुसार, पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा मंझनपुर गांव में स्थित रणजीत सिंह के आवास के समीप फायरिंग होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझनपुर गांव में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के घायल होने अथवा किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अब तक इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Trend: गुलाबी मीनाकारी में रोपवे से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर की रेप्लिका, सालाना 500 करोड़ का कारोबार
एएसपी सिटी का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।