फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Repair of Shastri Bridge: load testing is complete

शास्त्री पुल की मरम्मत : एक सप्ताह बाद तय हो जाएगा ब्रिज से कितने टन का गुजरेगा वाहन, लोड टेस्टिंग का काम पूरा

Wed, 07 Apr 2021 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Repair of Shastri Bridge: load testing is complete
शास्त्री पुल मिर्जापुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दुद्धी-लुंबिनी राज्यमार्ग पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद स्थित शास्त्री पुल की मरम्मत हो गई है। पुल से भारी वाहनों के न गुजरने से ट्रक मालिक और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी हो रही है। एक सप्ताह में उनकी परेशानी दूर हो सकती है। लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट आ गई है। अब इसे सेतू निगम के अधिकारी लखनऊ मुख्यालय में उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर पुल पर लोड की क्षमता निर्धारण करने में जुटे है। माना जा रहा है कि अधिकतम एक सप्ताह में पुल से गुजरने वाले वाहनों के भार पर फैसला हो जाएगा। 

विज्ञापन


दो वर्ष से मरम्मत की बाट जोह रहे शास्त्री पुल को पिछले माह मरम्मत कराया गया। मरम्मत के बाद दिल्ली से आई आठ सदस्यीय टीम ने तीन दिनों तक पुल पर मशीनों के जरिये लोड टेस्टिंग किया।
विज्ञापन


ऐसे हुई लोड टेस्टिंग

पुल के जिस स्पान में खराबी आई थी। वहां पर मशीन लगाकर लोड वाहन खड़ा किए बिना, फिर लोड वाहन खड़ा करके, फिर लोड वाहन हटने के बाद की स्थित की जांच की गई। जांच के बाद टीम चली गई। एक सप्ताह में 31 मार्च तक रिपोर्ट आना था, जिसमें देरी हुई। रिपोर्ट तो आ गई है, पर अभी तक शास्त्री पुल से कितने टन के वाहन गुजर सकेंगे। उस पर फैसला नहीं हो सका है। लोड टेस्टिंग के बाद 15 टन के वाहन के आवागमन की छूट थी। जिसे रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाया जाएगा।

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि टीम ने जांच रिपोर्ट दे दिया है। रिपोर्ट लेकर लखनऊ मुख्यालय गए हैं। वहां पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होना है। बैठक में पुल पर रिपोर्ट के आधार पर लोड निर्धारण पर फैसला किया जाएगा। अधिकतम एक सप्ताह में पुल पर कितने लोड के वाहन गुजरेंगे। इस पर फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed