{"_id":"60826999b9eef8178e3154d0","slug":"remedy-s-crisis-continues-patient-in-trouble-helplessness-to-go-from-hospital-to-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर का संकट बरकरार, मुश्किल में मरीज, अस्पताल से सीएमओ आॅफिस तक चक्कर काटना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिविर का संकट बरकरार, मुश्किल में मरीज, अस्पताल से सीएमओ आॅफिस तक चक्कर काटना मजबूरी
Fri, 23 Apr 2021 12:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना मरीजों के इलाज में केवल बेड और ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत भी बनी हुई है। हालत यह है कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों के साथ ही परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट कई दिनों से बना हुआ है। चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को 1296 इंजेक्शन जरूर दिए गए थे लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने से इंजेक्शन मरीजों के इलाज में कम पड़ जा रहे हैं। कोविड अस्पताल में डॉक्टरों की सलाह पर एक मरीज को छह इंजेक्शन लगाए जाते हैं। डॉक्टर मरीजों को इंजेक्शन तो लिख रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। अभी आने वाले दिनों में इसकी समस्या बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन