फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Remediation injection shortage fill in Varanasi

वाराणसी में रेमडेसिविर की किल्लत दूर, नहीं रुकेगा इलाज

Mon, 12 Apr 2021 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Apr 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Remediation injection shortage fill in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
वाराणसी में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत अब दूर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर उसे कोविड हास्पिटलों में भिजवाया जा रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक निजी कंपनी के माध्यम से बीएचयू, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और कोरोना के अधिकृत निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले तीन चार दिनों से इस इंजेक्शन की किल्लत बनी थी, जिस वजह से मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा था। जिलाधिकारी ने बताया कि जो भी मरीज इसे प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल अस्पताल के माध्यम से ही हर दिन की डोज के हिसाब से इंजेक्शन मिलेगा। यह सुविधा केवल कोविड असप्ताल में ही है और नान कोविड असप्ताल और डॉक्टर के क्लीनिक पर नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि 2 दिन बाद और भारी मात्रा में इंजेक्शन मिलने के बाद सभी अस्पतालों को इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


10 प्रतिशत से कम मरीजों को ही पड़ती है जरूरत
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति में 10 प्रतिशत से भी कम मरीजों में इस इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। यदि मरीज समय से लक्षण आते ही एंटीबायोटिक दवा और डॉक्सीसाइक्लिन का पांच दिन का कोर्स शुरू कर देता है इसकी आवश्यकता नहीं पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed