फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Religious conversion cases increasing in azamgarh

आजमगढ़ में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामले, सो रहा प्रशासन, पढ़ें रिपोर्ट

Mon, 08 Oct 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
Religious conversion cases increasing in azamgarh
demo pic
ईसाई मिशनरियों सहित अन्य धर्मों के लोग काफी दिनों से हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराते रहे हैं। इसके एवज में उन्हें अच्छीखासी रकम भी देते हैं। अब तक यह काम गुप्त तरीके से हो रहा था लेकिन अब ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों की सक्रियता और बढ़ गई हैं। जिसका उदाहरण उजागर हो रही घटनाओं से लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक यूपी के आजमगढ़ में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तादात पहले कम थी, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ईसाई मिशनरियों से जुड़े लोग रुपयों का प्रलोभन देकर अपने एजेंटों के जरिए आमजन को तरह-तरह के चमत्कार दिखाते हैं। ब्रेन वाश के बाद एक निश्चित स्थान पर लोगों को इकट्ठा कर उनका धर्मांतरण कराते हैं। खासतौर से दलित या गरीब तबके के लोगों का धर्मांतरण कराने में आसानी होती है। 
विज्ञापन


ईसाई मिशनरियों के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी सक्रिय हैं। हालांकि हाल के दिनों में जितने भी मामले उजागर हुए हैं। उनमें ईसाई धर्म से जुड़े मामले हैं। यूपी के आजमगढ़ जिले में एक माह के भीतर इस प्रकार के रौनापार, तहबरपुर, निजामाबाद, देवगांव, मेंहनगर आदि थाना क्षेत्रों में मामले उजागर हुए। देवगांव मामले में एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था, लेकिन मामला जांच में अटका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने साधा मौन

Religious conversion cases increasing in azamgarh
UP Police
निजामाबाद थाने की पुलिस ने रविवार को इस मामले में थाना क्षेत्र के आहयापुर गांव निवासी विनय प्रजापति पुत्र मनकू सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही। शेष अन्य थानों की पुलिस ने बगैर कोई कार्रवाई किए ही मौन साध लिया। जिससे इन क्षेत्रों में धर्मांतरण कराने वालों के हौसले बुलंद हैं। 

वहीं एसडीएम लालगंज प्रियंका प्रियदर्शी ने बताया कि लालगंज बाजार में धर्मांतरण करने का मामला उजागर होने पर चौकी प्रभारी लालगंज को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी। अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तलब की जाएगी। रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।  

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धर्मांतरण से जुड़े लोगों के खिलाफ तख्य और सबूत मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिन स्थानों पर ऐसे मामले उजागर हुए हैं, वहां की पुलिस गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed