फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief to 2700 people after 21 months, compensation for private land involved in road widening will also be given

Varanasi News: 21 माह बाद 2700 लोगों को राहत, सड़क चौड़ीकरण में शामिल निजी जमीन का भी मिलेगा मुआवजा

Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Relief to 2700 people after 21 months, compensation for private land involved in road widening will also be given
शहर में चौड़ी की जा रही पांच सड़कों के लिए निजी जमीन का मुआवजा देने पर बृहस्पतिवार को शासन ने हरी झंडी दे दी है। मंजूरी मिलने से 21 माह बाद 2700 काश्तकारों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सिर्फ निजी भवनों का ही मुआवजा दिया जा रहा था। जमीन के मुआवजे को लेकर शासन से अनुमति की दरकार बाधा बन रही थी, जो समाप्त हो गई। अब जिले स्तर पर ही सभी मामलों को निस्तरित कर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण में निजी जमीन का मुआवजा न मिलने का मामला 21 महीने से लंबित था। निजी जमीन का मुआवजा बिना शासन की अनुमति के नहीं दिया जा सकता था। दिसंबर 2021 से लेकर अभी तक 2700 काश्तकारों का 150 करोड़ रुपये का मुआवजा बाकी है। इसके लेकर आए दिन लोग पीडब्ल्यूडी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे और कई सड़कों पर काम भी रोके हुए हैं। शासन से स्वीकृति मिलते ही लोक निर्माण विभाग जिले स्तर पर जमीन की रजिस्ट्री करा कर मुआवजा देगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पहल

मंगलवार को वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारियों ने निजी जमीन के मुआवजे के लिए शासन से अनुमति न मिलने की जानकारी दी। इस कारण कुछ परियोजनाओं पर काम बाधित है। मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। दो दिन में ही शासन ने स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी जमीन के मुआवजे में अब देरी नहीं होगी। शासन ने हरी झंडी देते हुए जिले स्तर पर ही मामले सुलझाने को कहा है। अब संबंधित काश्तकार अपनी निजी जमीन की रजिस्ट्री कर विभाग से मुआवजा प्राप्त कर सकता है। -एके द्विवेदी, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed