फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relationship shamed in varanasi mama arrested who physically assault bhanji after threw fetus

रिश्ते शर्मसार: बनारस में भांजी का शारीरिक शोषण कर भ्रूण को फेंकने वाला मामा गिरफ्तार, दवा से कराया था गर्भपात

Wed, 12 Oct 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

वाराणसी में मामा-भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने का प्रकरण सामने आया है। तीन बच्चियों के पिता ने भांजी का शारीरिक शोषण किया। भांजी गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की दवा दिया। इसके बाद भ्रूण को गली में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Relationship shamed in varanasi mama arrested who physically assault bhanji after threw fetus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के पियरी चौकी के पीछे बुधवार की सुबह नवजात का शव मिलने के मामले में चौक पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार किया। भांजी का शारीरिक शोषण करने के बाद दवा देकर गर्भपात कराने के बाद नवजात को गली में फेंका था। चौक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे शाम को छोटी पियरी से गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


चौक थाना अंतर्गत छोटी पियरी में किराये के मकान में रहने वाला विवाहित मामा के संग उसकी बहन, बहनोई और 23 वर्षीय भांजी रहती है। मंडुवाडीह स्थित एक होटल में कार्यरत मामा तीन बच्चों का पिता भी है। सुबह चौक पुलिस को सूचना मिली कि पियरी पुलिस चौकी के पीछे नवजात का शव पड़ा है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के सहारे आरोपी तक पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की। आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगालना शुरू किया। फुटेज के जरिए नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंकते हुए मामा को चिह्नित किया गया। आरोपी मामा को हिरासत में लेते हुए बहन और बहनोई को भी चौक थाने पर बुलाया गया। बहन और बहनोई से पूछताछ शुरू हुई तो मामा की करतूत उजागर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी भांजी का पिछले एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। सात माह पूर्व भांजी गर्भवती हुई तो लोक लाज के भय से गर्भपात की दवा दी। रात के समय नवजात को पियरी पुलिस चौकी के पीछे गली में फेंका।

वहीं, युवती की मां और बाप ने लोक लाज के डर से मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी ने शिशु को जीवित पैदा होने से रोका, इसलिए पुलिस की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed