फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Regular yoga practice is essential for concentration and discipline among students.

Varanasi News: विद्यार्थियों में एकाग्रता, अनुशासन के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी

Tue, 11 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Regular yoga practice is essential for concentration and discipline among students.
बीएचयू के नगर छात्र निकाय की ओर से 21 दिवसीय योग कार्यशाला सोमवार से शुरू हो गई। इस दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराने के साथ ही उसकी महत्ता बताई गई। बतौर मुख्य अतिथि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के वैदिक दर्शन विभाग के प्रो. राजाराम शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों में एकाग्रता, अनुशासन के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है। नगर छात्र निकाय में 31 अगस्त तक चलने वाली कार्यशाला में शाम 4 से 5 बजे तक हर दिन योगाभ्यास कराया जाएगा। प्रो. राजाराम शुक्ल ने कहा कि इसका उद्देश्य शारीरिक सामर्थ्य, मानसिक संतुलन, तनावमुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है। बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि नगर छात्र निकाय द्वारा इस तरह की गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। नगर छात्र निकाय के मुख्य संरक्षक प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है। योगाचार्य अंजना त्रिपाठी, पूजा मौर्या, गौरव मिश्रा, केशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed