{"_id":"68f150a60434a7080800058c","slug":"regional-handball-16-matches-in-one-day-each-team-played-four-matches-varanasi-news-c-20-vns1021-1159066-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रादेशिक हैंडबॉल : एक दिन में हुए 16 मैच, एक टीम ने चार मैच खेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रादेशिक हैंडबॉल : एक दिन में हुए 16 मैच, एक टीम ने चार मैच खेले
विज्ञापन
खेल विभाग और हैंडबॉल संघ की अोर से समन्वय प्रतियोगिता बृहस्पतिवार दोपहर सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। दूसरे दिन कुल 16 मैच हुए। इसमें एक टीम ने चार मैच खेले।
पहले लीग मैच में लखनऊ ने आगरा मंडल 16-6 से हरा दिया। दूसरे मैच में अमेठी छात्रावास ने मिर्जापुर मंडल की टीम को 13-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में मेरठ ने सहारनपुर को 19-8 से, चाैथे मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने बस्ती मंडल को 19-14 से हरा दिया। पांचवें मुकाबले में गोरखपुर ने अलीगढ़ को 18-10 से, छठवें मुकाबले में बरेली ने कानपुर को 21-17 से, सातवें मैच में अयोध्या़ ने आगरा को 13-4 से, आठवें मैच में प्रयागराज ने देवीपाटन मंडल को 17-9 से, नौवें मैच में लखनऊ ने अयोध्या मंडल को 24-13 से, 10वें मैच में गोरखपुऱ ने अमेठी छात्रावास को 16-11 से हराया।
ग्यारहवें मैच में वाराणसी ने अलीगढ़ मंडल को 19-5 से, 12वें मैच में लखनऊ ने प्रयागराज मंडल को 18-15 से, 13वें मैच में आजमगढ़ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 15-5 से, 14वें मैच में गोरखपुर ने मिर्जापुर मंडल को 12-3 से, 15वें मैच में बस्ती और मुरादाबाद मंडल की टीम 14-14 के स्कोर से बराबरी पर रही। सोलहवां और अंतिम मुकाबला वाराणसी मंडल की टीम ने गोरखपुर को 14-7 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 18 अक्तूबर तक होगी।
शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच एक घंटे का होता है, लेकिन लीग मैच का समय घटा दिया जाता है। हालांकि मैच के बाद खिलाड़ियों को रिकवरी का समय मिलना चाहिए। आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि एक दिन में कितना मैच कराना है और कितने सयम का होगा यह एसोसिएशन तय करता है।