{"_id":"61a5b4ebd92ad03e29206abf","slug":"refined-factory-worker-suspicious-death-dead-body-found-hanging-from-tree-outside-room-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रिफाइंड फैक्टरी के कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत, कमरे के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रिफाइंड फैक्टरी के कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत, कमरे के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव
Tue, 30 Nov 2021 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाना के हरहुआ में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव कमरे के बाहर सागौन के पेड़ से लटकता मिला। कानपुर से आठ दिन पहले आया युवक क्षेत्र में ही स्थित रिफाइंड फैक्टरी में कर्मचारी था। बड़ागांव की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
कानपुर के बिरामऊ स्थित हरनू गांव निवासी अरविंद कुमार(25) बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ स्थित रिफाइंड फैक्टरी में कर्मचारी था। आठ दिन पूर्व ही वह कानपुर से फैक्टरी आया था। पांच साथियों के साथ रात में अरविंद सोने के लिए आया था। सुबह जब साथियों की आंख खुली तो अरविंद अपने बिस्तर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
आसपास खोजबीन हुई तो कमरे के बाहर सागौन की पेड़ पर सफेद रंग के गमछे से अरविंद लटकता हुआ मिला। साथियों ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को देते हुए पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने शव को कब्जे में लिया है। अन्य साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन