फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Referendum start from kashi to kathmandu for this reason

काशी से काठमांडू तक शुरू हुआ जनमत संग्रह, इस बात की सूचना से मचा है हड़कंप

Thu, 03 May 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 May 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Referendum start from kashi to kathmandu for this reason
पशुपति नाथ मंदिर
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर योजना के तहत ललिता घाट स्थित नेपाल नरेश की निशानी (नेपाली मंदिर) पर संकट की सूचना से नेपाली समुदाय में हड़कंप मचा हुआ है। मंदिर के ध्वस्तीकरण की सूचना नेपाल के पीएमओ तक भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


भारतीय प्रधानमंत्री के नेपाल दौरे के दौरान मामला उठाए जाने की भी चर्चा है। काशी से काठमांडू तक नेपाली समुदाय के लोग अपनी इस धरोहर की रक्षा के लिए एकजुट होने लगे हैं और इस मामले में नेपाल में जनमत संग्रह भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


आशंका है कि इसके विरोध में नेपाल की जनता भी सड़क पर उतरेगी। साउथ एशिया फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी राहुल बरुआ ने बताया कि अभियान चलाकर इस धरोहर को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इंग्लैंड के नेपाली समुदाय के लोगों ने भी इस मामले में मदद के लिए अपना संदेश भेजा है।


श्री साम्राज्येश्वर पशुपति नाथ महादेव मंदिर तथा धर्मशाला संचालक समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. गोपाल प्रसाद अधिकारी, बीएचयू के चिकित्सक डॉ. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि अभियान चलाकर इस धरोहर को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed