फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reel addiction Risking life to increase followers jumping into Ganga Bridge becomes deadly stunt spot

रील का नशा: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए जोखिम में डाल रहे जान, गंगा में लगा रहे छलांग; जानलेवा स्टंट स्थल बना पुल

Mon, 11 Aug 2025 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 07:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें जानलेवा स्टंट देखे जा सकते हैं। रील बनाने का खुमार ऐसा चढ़ रहा है कि इसमें एक भगवाधारी भी शामिल हो गया। पुल से बाढ़ में छलांग लगाने के वीडियो ज्यादा बनाए जा रहे हैं। अब ऐसे वीडियो का संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन
Reel addiction Risking life to increase followers jumping into Ganga Bridge becomes deadly stunt spot
रील बनाने के बाद इन्होंने अन्य लोगों से की अपील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: गंगा नदी पर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु एक बार फिर जानलेवा स्टंट के कारण सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर यहां रील बनाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। कुछ तो खतरनाक करतब भी दिखा रहे हैं। ऐसे ही वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। जनपद में बाढ़ की स्थिति है। 

विज्ञापन


मौजूदा समय में भी चेतावनी बिंदु से ऊपर गंगा बह रही हैं। इधर, इन दिनों सोशल मीडिया पर गंगा में उतरकर या छलंगा लगाकर वीडियो बनाने वालों की भी बाढ़ सी आ गई है। लोग रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी बीच दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और चालान भी किया। 
विज्ञापन


रील बनाने वाले अपने साथी को भी ला रहे हैं, जो पुल पर खड़ा होकर वीडियो शूट करता है, जबकि वह अपने जान को जोखिम में डालकर करतब दिखाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमीद सेतु पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण खतरनाक स्टंटबाजी का केंद्र बनता जा रहा है, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल कपड़े पहने व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाने का बनाया वीडियो
वीडियो में 38 वर्षीय लाल कपड़े पहने व्यक्ति को पुल के रेलिंग को पार कर जयकारा लगाते हुए गंगा नदी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। छलांग लगाने के बाद वह सुरक्षित बाहर निकल आया। लोगों के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए वह अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कृत्य करता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली दीन दयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश यादव पुत्र सचनू यादव निवासी मुहम्मदपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

पांच बार पुशअप करने के बाद गंगा में छलांग लगाया
करीब 30 वर्षीय युवक बेखौफ होकर सेतु पर खतरनाक करतब करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक काला गंजी और हाफ पैंट पहने हुए है। हाथ में कट्टर निषाद लिखा एक तख्ती लिए वह सेतु की रेलिंग पर दोनों पैर लटकाकर बैठा दिखाई देता है। वह पुल के नीचे लटककर सीमेंट के पायदान को पकड़ता है और पांच बार पुशअप करने के बाद गंगा नदी में छलांग लगा देता है। इसके बाद वह तैरकर किनारे पर आ जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक यह युवक सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर निवासी दया चौधरी है।

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं मान रहे रीलबाज
बताया जा रहा है कि गंगा में छलांग लगाने वाले दया चौधरी का इससे पहले भी अगस्त 2024 में इसका इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने रेल-सह-सड़क पुल के नीचे पुश-अप करने के बाद नदी में छलांग लगाई थी। उस घटना में आरपीएफ ने उसे पकड़कर मुकदमा दर्ज किया और चालान किया था। इसके बावजूद युवक ने खतरनाक स्टंट करना नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर उसके हजारों फॉलोवर हैं और वह लगातार सुर्खियां बटोरने के लिए जान जोखिम में डालकर ऐसे करतब कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed