फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Red carpet will be laid in Janrath buses, medical stores will be opened at bus stations for passengers

Varanasi: जनरथ बसों में बिछाए जाएंगे रेड कार्पेट, यात्रियों के लिए बस स्टेशनों पर खोले जाएंगे मेडिकल स्टोर

Wed, 15 Mar 2023 12:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Mar 2023 12:50 PM IST
सार

परिवहन निगम ने इस बार यात्री सुविधा बढ़ाने और व्यवस्थाएं ठीक करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में रेड कार्पेट बिछाने का निर्णय लिया गया। जनरथ बसों का एसी ठीक से काम करे, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बस के अंदर की सीटें साफ-सुथरी होंगी। फटी सीटें ठीक की जाएंगी। खिड़की के खराब शीशे बदले जाएंगे। बसाें में गंदगी न हो, इसे भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

विज्ञापन
Red carpet will be laid in Janrath buses, medical stores will be opened at bus stations for passengers
एसी जनरथ बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम अब सुखद यात्रा का अहसास कराएगा। इसी लिहाज से जनरथ बसों में रेड कार्पेट बिछाने का फैसला लिया गया है। यह काम 31 मार्च से पहले पूरा होगा। तय हुआ कि गर्मी के लिहाज से बस के अंदर की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।

विज्ञापन

परिवहन निगम ने इस बार यात्री सुविधा बढ़ाने और व्यवस्थाएं ठीक करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में रेड कार्पेट बिछाने का निर्णय लिया गया। जनरथ बसों का एसी ठीक से काम करे, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बस के अंदर की सीटें साफ-सुथरी होंगी। फटी सीटें ठीक की जाएंगी। खिड़की के खराब शीशे बदले जाएंगे। बसाें में गंदगी न हो, इसे भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

विज्ञापन

बस स्टेशनों पर खुलेंगे मेडिकल स्टोर

परिवहन निगम ने बस स्टेशनों पर एक-एक मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारी की है। पहले चरण में यह व्यवस्था वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जौनपुर और सोनभद्र स्थित बस स्टेशनों पर लागू की जा रही है। सफल के बाद दूसरे बस स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे। बस स्टेशनों के मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनरथ की बसों में रेड कार्पेट बिछाए जाएंगे। अंदर की व्यवस्थाएं भी ठीक की जाएंगी ताकि बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अलग अहसास हो सके। बस स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर भी खोले जाने हैं। - गौरव वर्मा, आरएम, परिवहन निगम वाराणसी, परिक्षेत्र


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed