फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Record made in Kashi, now mortal remains of Shivling will be distributed from here

Varanasi News: काशी में रिकॉर्ड बनाया, अब यहीं से बांटे जाएंगे पार्थिव शिवलिंग

Wed, 29 Nov 2023 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Record made in Kashi, now mortal remains of Shivling will be distributed from here
विश्व रिकार्ड में दर्ज हुए 1.1 करोड़ शिवलिंगों को देशभर में भक्तों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत काशी विश्वनाथ दरबार से की जाएगी। यहां भक्तों को पार्थिव शिवलिंग दिए जाएंगे। इसके बाद काशी के आश्रमों में इसे पूजन के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण भारत की आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था श्रीश्रीश्री विजयानंदनाथ गुरु सेवा समिति की ओर से 19 से 27 नवंबर तक 1.1 करोड़ पार्थिव शिवलिंगों के अलावा द्वादश शिवलिंगों का वैदिक विद्वानों ने पूजन किया। समिति के महासचिव डॉ. जीके वेंकट ने बताया कि नौ दिनों तक चले कोटि पार्थिव शिवलिंगार्चन के बाद इन शिवलिंगों को घर-घर देने की तैयारी है। शुरुआत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से की जाएगी। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास से वार्ता चल रही है। मंदिर प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद वहीं से पार्थिव शिवलिंग भक्तों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि धर्मसंघ, आंध्राश्रम सहित सभी मठों व आश्रमों में भी पार्थिव शिवलिंग दिए जाएंगे। दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों के आश्रमों, मठों के अलावा धार्मिक संस्थाओं को शिवलिंग दिए जाएंगे। ताकि वहां दर्शन-पूजन करने वाले भक्तों को दिया जा सके। अभी सभी पार्थिव शिवलिंग चेतसिंह किला परिसर में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed